प्रियंका गांधी वर्चुअल रैली में बोलीं- राज्य के CM नहीं सुन रहे आपकी आवाज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मणिपुर में वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मणिपुर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार की नीतियों से 2-3 बड़े उद्योगपतियों को फायदा हो रहा है, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य के मुख्यमंत्री पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि, आज जो राज्य के मुख्यमंत्री हैं वो आपकी आवाज नहीं सुन रहे हैं। अगर हमारी सरकार आएगी तो हम सिंचाई पर पूरा ध्यान देंगे। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि उनकी पार्टी राज्य का विकास चाहती है। मणिपुर में कांग्रेस ने वाम दलों, JD(S) के साथ गठबंधन किया है। पिछले पांच साल में कांग्रेस के 16 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। अफस्पा को खत्म करना मणिपुर में कांग्रेस का अहम चुनावी एजेंडा है।

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों में संशोधन किया है। पहले चरण का मतदान 27 फरवरी के बजाय 28 फरवरी को होगा। जबकि, दूसरे चरण का मतदान 3 मार्च की जगह 5 मार्च को होगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top