बिग बॉस का सीजन 17 रविवार, 28 जनवरी 2024 को ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त हो गया। मुनव्वर फारुकी ने शो जीता। अभिषेक कुमार फर्स्ट रनर अप और मन्नारा चोपड़ा सेकेंड रनर अप रहे। मुनव्वर को बिग बॉस 17 की ट्रॉफी, 50 लाख प्राइज मनी और नई हुंडई क्रेटा कार से पुरस्कृत किया गया।
बिग बॉस 17, 16 अक्टूबर से शुरू हुआ जिसमें ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालविया, सना खान, रिंकू धवन, सनी आर्य, खानजादी, सोनिया बंसल, अनुराग डोभाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, अरुण मैशेट्टी जैसे प्रतियोगी शामिल थे। दक्षिण कोरियाई गायक ऑरा और टीवी अभिनेता समर्थ जुरेल और आयशा खान वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में शो में शामिल हुए।





