प्रियंका गांधी कर रही नोएडा से डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत

नोएडा में दस फरवरी को होने वाले मतदान से पहले चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक के लिए नोएडा पहुंची। इस दौरान उन्होंने कई इलाकों में जाकर वोट मांगे। उन्होंने सेक्टर – 8 स्थित कच्ची कालोनी में भी जनसंपर्क किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीन दशक के बाद हम उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जातिवाद और सांप्रदायिकतावाद फैलाने से सिर्फ़ राजनीतिक दलों का फायदा होता है। जनता का फायदा नहीं। इसलिए लोगों को विकास करने वाले जनप्रतिनिधि को चुनना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने डोर टू डोर चुनाव प्रचार से पहले आशा, आंगनबाड़ी, उद्योगों से जुड़े लोग, फ्लैट बायर एसोसिएशन, किसान, महिलाओं, स्टार्ट अप से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम विभिन्न रोजगारों के लिए एक जॉब कैलेंडर तैयार करेंगे और युवाओं बताएंगे कि हम उन्हें नौकरी कैसे देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top