पंजाब सरकार द्वारा विधान सभा चुनावों मद्देनज़र 20 फरवरी को वेतन सहित छुट्टी का ऐलान

चंडीगढ़…पंजाब सरकार द्वारा विधान सभा चुनावों के मद्देनज़र दुकानों और व्यापारिक अदारों में कार्यरत कर्मचारियों और राज्य में स्थित फ़ैक्टरियों में कार्यरत कामगारों के लिए 20 फरवरी, 2022 (रविवार) को वेतन सहित छुट्टी का ऐलान किया गया है।  इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि परसोनल विभाग द्वारा इस सम्बन्धी दो नोटीफिकेशनें जारी की गई हैं। इन नोटीफिकेशनों के मुताबिक पंजाब के राज्यपाल द्वारा पंजाब में स्थित सभी दुकानों और व्यापारिक अदारों के लिए 20-02-2022 (रविवार) को वेतन सहित छुट्टी का ऐलान किया गया है बशर्ते कि यह छुट्टी 20-02-2022 से 26-02-2022 के दरमियान आने वाली छुट्टी के एवज़ में होगी। उन्होंने आगे कहा कि अन्य नोटिफिकेशन के मुताबिक पंजाब के राज्यपाल द्वारा राज्य में स्थित फ़ैक्टरियाँ, जहाँ 20 फरवरी, 2022 वाले दिन छुट्टी नहीं है, में कार्यरत कामगारों के लिए 20 फरवरी को साप्ताहित छुट्टी का ऐलान किया गया है और यह छुट्टी उनकी 20 फरवरी से 26 फरवरी, 2022 के दरमियान आती आम साप्ताहिक छुट्टी के एवज़ में होगी।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top