फिल्म देखकर गिरिराज सिंह हुए भावुक, कहा- अगर ये फिल्म नहीं होती तो देश सच को नहीं जान पाता

कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर बनी फिल्म ‘द कश्मीरी फाइल्स’ इन दिनों काफी चर्चा में है। दर्शकों की वाहवाही लूट रही ये फिल्म बाक्स आफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। वहीं, अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी द कश्मीरी फाइल्स देख ली है। फिल्म देखकर गिरिराज सिंह अपने आंसुओं पर काबू नहीं कर सके और रोने लगे। सिनेमा हाल से बाहर निकले गिरिराज सिंह ने रुंधे गले से उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत भी की।

गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर ये फिल्म नहीं होती तो देश सच को नहीं जान पाता। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को गांव-गांव में दिखाया जाना चाहिए।

कांग्रेस पर किया था हमला

इससे पहले, गिरिराज सिंह ने इस कश्मीर पंडितों के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला भी किया था। गिरिराज सिंह ने कहा था कि लाखों पंडितों की दुर्दशा पर जिनके आंसू सूख गए थे इस फिल्म ने उनके रोंगटे खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस ने भारत के पंडितों के साथ क्या किया? अब जनता जान गई है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति का पर्दा सबके सामने है।

संसदीय बोर्ड की बैठक में पीएम ने की फिल्म पर चर्चा

पीएम मोदी ने मंगलवार को हुई भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में इस फिल्म पर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की और फिल्में बनाने की जरूरत है। देश के इतिहास पर फिल्में बनाने के लिए पीएम मोदी ने जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी का झंडा फहराने वाले बेचैन होते हैं, तथ्यों की समीक्षा करने की बजाय उसे बदनाम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मोदी ने कहा कि फिल्म ने सच दिखाया है, जिसे सालों से दबाया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top