शरद पवार ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- ‘देश के कई हिस्सों में कम हो रही है भाजपा की राजनीतिक ताकत

मुंबई। NCP के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि देश के कई हिस्सों में भाजपा की राजनीतिक ताकत कम हो रही है। राकांपा के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि देश की जनता उन दलों और नेताओं के साथ नहीं है जो भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहते हैं।

शरद पवार ने साधा बीजेपी पर निशाना

शरद पवार ने कहा कि आप देश का नक्शा निकालकर देखिए दक्षिण भारत के एक भी राज्य में भाजपा सत्ता में नहीं है। पवार ने कहा कि राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और बंगाल में भाजपा सत्ता में नहीं है। उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों को छोड़कर देश के अन्य सभी हिस्सों में भाजपा की राजनीतिक ताकत कम हो रही है। भाजपा के सत्ता खोने का कारण सत्ता का दुरुपयोग है।

चुनाव के बाद राजनीतिक तस्वीर होगी साफ- शरद पवा

भाजपा का फॉर्मूला है सत्ता का दुरुपयोग- शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि शिवसेना को विभाजित करके भाजपा राज्य में सत्ता में आई है। उन्होंने दावा किया कि इसी तरह का फॉर्मूला गोवा के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी लागू किया गया था। मध्य प्रदेश में मार्च 2020 तक कांग्रेस सत्ता में थी और फिर उसकी सरकार गिर गई थी। उन्होंने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग भाजपा का फॉर्मूला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top