शेयर बाजार मज़बूत बढ़त के साथ हुआ बंद

sensex-stock-market

रिलायंस इंडस्ट्रीज में भारी खरीदारी और एशियाई बाजारों में तेजी के कारण बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को तेजी से उछाल आया और करीब 2 फीसदी की बढ़त हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,240.90 अंक या 1.76 प्रतिशत उछलकर 71,941.57 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 1,309.55 अंक या 1.85 प्रतिशत बढ़कर 72,010.22 पर पहुंच गया।

निफ्टी 385 अंक या 1.80 फीसदी चढ़कर 21,737.60 पर पहुंच गया। सेंसेक्स कंपनियों में, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने लगभग 7 प्रतिशत की छलांग लगाई, जिसने बाजार की तेजी में सबसे अधिक योगदान दिया।

टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट अन्य प्रमुख लाभ में रहे। आईटीसी, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में बिकावली देखने को मिली ।

एशियाई बाजारों में, सियोल, टोक्यो और हांगकांग सकारात्मक क्षेत्र में रहे जबकि शंघाई निचले स्तर पर बंद हुआ। यूरोपीय बाजार अधिकतर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख पर बंद हुए थे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 83.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top