सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव पुरस्कार

award

पर्यटन मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य ऐसे गांव को सम्मानित करना है, जो सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपदा को संरक्षित करने वाले पर्यटन स्थल का सबसे अच्छा उदाहरण हो, समुदाय आधारित मूल्यों और जीवन शैली को बढ़ावा देता हो और आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय स्थिरता के लिए स्पष्ट प्रतिबद्धता रखता हो। निम्नलिखित श्रेणियों के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए थे:

(i) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – हेरिटेज

(ii) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – कृषि पर्यटन

(iii) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – शिल्प

(iv) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – जिम्मेदार पर्यटन

(v) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – वाइब्रेंट विलेज

(vi) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – साहसिक पर्यटन

(vii) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – समुदाय आधारित पर्यटन

(viii) सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव – कल्याण

आवेदन https://www.rural.tourism.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत किए गए और इसी माध्यम पर उनकी जांच की गई तथा जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन किया गया।

वर्ष 2023 में आयोजित सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता के पहले संस्करण में कुल 35 गांवों को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में मान्यता दी गई। चयनित गांवों की सूची अनुलग्नक में दी गई है।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में दी।

अनुलग्नक

2023 में आयोजित सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में मान्यता प्राप्त गांवों की सूची।

क्र. सं. राज्य गाँव वर्ग
1. जम्मू और कश्मीर दवार स्वर्ण
2. केरल कंथालूर स्वर्ण
3. मध्य प्रदेश माडला स्वर्ण
4. मिजोरम रीइक स्वर्ण
5. उत्तराखंड सरमोली स्वर्ण
6. आंध्र प्रदेश लेपाक्षी रजत
7. अरुणाचल प्रदेश शेरगांव रजत
8. उतार प्रदेश कुरुआना रजत
9. छत्तीसगढ सरोधादादर रजत
10. लद्दाख हेमिस रजत
11। लक्षद्वीप कलपेनी रजत
12. गुजरात खिजड़िया रजत
13. ओडिशा रघुराजपुर रजत
14. राजस्थान मेनार रजत
15. तेलंगाना पेमबर्थी रजत
16. हरयाणा तालाब कांस्य
17. हिमाचल प्रदेश छितकुल कांस्य
18. झारखंड मेकलुस्कीगंज कांस्य
19. कर्नाटक हम्पी कांस्य
20. मध्य प्रदेश खोखरा कांस्य
21. महाराष्ट्र पटगांव कांस्य
22. मेघालय कोंगथोंग कांस्य
23. नगालैंड डाइज़ेफ़े कांस्य
24. पुदुचेरी तिरुनल्लार कांस्य
25. पंजाब नवांपिंड सरदारन कांस्य
26. राजस्थान नौरंगाबाद-श्री महावीरजी कांस्य
27. सिक्किम किताम कांस्य
28. तमिलनाडु वेट्टाइकरनपुदुर कांस्य
29. तमिलनाडु उल्लादा कांस्य
30. तेलंगाना चांदलापुर कांस्य
31. त्रिपुरा विद्यासागर कांस्य
32. पश्चिम बंगाल किरितेश्वरी कांस्य
33. असम बिश्वनाथ घाट कांस्य
34. दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव देवका कांस्य
35. गोवा कोतिगाओ कांस्य

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top