प्रधानमंत्री 6 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 6 मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर जाएंगे। वे सुबह करीब 9:30 बजे मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। सुबह करीब 10:40 बजे वे एक पैदल यात्रा और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। वे हर्षिल में एक सार्वजनिक समारोह में जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

उत्तराखंड सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है। हज़ारों श्रद्धालु पहले ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के शीतकालीन स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे सहित पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top