हरिद्वार में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

census-training-haridwar-2027

आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना वर्ष 2026 तथा द्वितीय चरण जनसंख्या गणना वर्ष 2027 के लिए प्रस्तावित है। इसी क्रम में जनपद हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी पिंचाराम चौहान की अध्यक्षता में फील्ड ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार तथा जनगणना कार्य निदेशालय गृह मंत्रालय भारत सरकार उत्तराखंड देहरादून के प्रतिनिधि नीरज कुमार और अमीर आलम ने फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना से संबंधित पोर्टल और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि फील्ड ट्रेनर्स आगे चार्ज स्तर पर नियुक्त सुपरवाइजर और प्रगणकों को भी प्रशिक्षण देंगे जिससे जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके। इस अवसर पर उत्तम सिंह यश चौधरी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top