ज्योर्तिमठ मलारी मार्ग पर यातायात सुचारु मलबा हटाकर सड़क खोली गई

malari-jyotirmath-road-reopen-debris-removed

मलारी मोटर मार्ग पर ढाक के समीप सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ी से मलबा आने के कारण यातायात कुछ घंटों के लिए बाधित हो गया था। निर्माण कार्य संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसी और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। राहत कार्य पूरा होने के बाद ज्योर्तिमठ-मलारी मार्ग पर यातायात फिर से सुचारु कर दिया गया है। उन्होंने यात्रियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top