पौड़ी में जंगलों में लगी आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू बड़ा नुकसान टला

pauri-fire-fighters-forest-fire

बढ़ती गर्मी और शुष्क मौसम के चलते जनपद में जंगलों में आग लगने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए फायर सर्विस पौड़ी लगातार सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। वन संपदा वन्यजीवों और आसपास के आबादी क्षेत्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फायर सर्विस एवं वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं तथा आग लगने की हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फायर स्टेशन पौड़ी को सूचना मिली कि मांडा खाल के पास तथा देवप्रयाग रोड स्थित खांडूसैंण के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है जो तेजी से आसपास के वन क्षेत्रों में फैल रही है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम आवश्यक अग्निशमन उपकरणों और मोटर फायर इंजन के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस कर्मियों ने वन विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए युद्धस्तर पर राहत और अग्निशमन कार्य शुरू किया। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीमों ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होजरील और अन्य अग्निशमन उपकरणों की सहायता से लगातार प्रयास करते हुए आग पर काबू पाया। काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया गया जिससे आसपास के जंगलों और क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से बच गया। फायर टीम चालक राजेंद्र हिंदवाल फायरमैन दीपक रावत फायरमैन संजय सिंह फायरमैन दीपक रावत फायर वाचर रीना पीआरडी जवान जय सिंह

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top