मुख्यमंत्री ने चमोली को दी 155.36 करोड़ की 63 विकास योजनाओं की सौगात सड़क स्वास्थ्य शिक्षा और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

cm-chamoli-projects-inauguration

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में आयोजित ‘सेवा सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में जनपद चमोली को 155.36 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं की ऐतिहासिक सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपये की लागत से 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा 41.37 करोड़ रुपये की लागत से 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण कर जनपद के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क पुल शिक्षा स्वास्थ्य सिंचाई बाढ़ सुरक्षा पशुपालन पर्यटन तथा आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चमोली जनपद के समग्र विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने 113.99 करोड़ रुपये की लागत वाली 36 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 4.34 करोड़ रुपये से जोशीमठ-नीति मार्ग के जुग्जू में स्टील ट्रस पुल का निर्माण 9.62 करोड़ रुपये से लंगसी-द्वींग-तपोवन-लांजी-पोखनी मोटर मार्ग पर 78 मीटर लंबे लौह सेतु का निर्माण 85.24 लाख रुपये से मैहलचौरी-सिलंगना घनियाली मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण 2.20 करोड़ रुपये से चांदनीखाल-रड़वा-काण्डई-रेंसू मोटर मार्ग का विस्तार 2.57 करोड़ रुपये से विशालखाल-देवीखेत-बांमेश्वर मोटर मार्ग का निर्माण तथा 2.51 करोड़ रुपये से नन्दानगर क्षेत्र की 13 पर्वतीय नहरों के पुनरोद्धार का कार्य शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विभिन्न बाढ़ सुरक्षा योजनाओं पर 3.40 करोड़ 4.08 करोड़ 4.59 करोड़ 2.16 करोड़ 1.83 करोड़ 3.52 करोड़ तथा 6.83 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने 2.60 करोड़ रुपये से डायट गौचर के अनुरक्षण 4.36 करोड़ रुपये से मॉडल राजकीय पशु चिकित्सालय नन्दप्रयाग 98.45 लाख रुपये से पशु चिकित्सालय तलवाड़ी 3.03 करोड़ रुपये से सेम-तोप में सामुदायिक भवन एवं पार्किंग 2.88 करोड़ रुपये से राजकीय इंटर कॉलेज उज्ज्वलपुर भवन 3.20 करोड़ रुपये से नन्दानगर पार्किंग 4.05 करोड़ रुपये से गोगनापानी-भडूड़ा मोटर मार्ग 4.71 करोड़ रुपये से गोपेश्वर-पोखरी-बछेर मोटर मार्ग 3.32 करोड़ एवं 2.33 करोड़ रुपये से स्टील गर्डर पुल 6.99 करोड़ रुपये से नौटी-चौण्डली-ल्यूथा मार्ग 7.42 करोड़ रुपये से हरनीचक-मुन्दोली मार्ग 9.36 करोड़ रुपये से थराली-घाट (डुंग्री) मार्ग 3.50 करोड़ रुपये से लौहाजंग-वॉक मार्ग तथा 1.95 करोड़ एवं 2 करोड़ रुपये की लागत से तेलाण मार्ग पर स्टील गर्डर पुल सहित शिक्षा सिंचाई पशुपालन एवं सड़क अवसंरचना से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने 41.37 करोड़ रुपये की लागत वाली 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण भी किया। इनमें 1.42 करोड़ रुपये से गैरसैंण मुख्य मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स 2.71 करोड़ रुपये से सेमी-मासों मोटर मार्ग 2.34 करोड़ रुपये से हापला-गुड़म-नैल-नौली मोटर मार्ग 1.15 करोड़ रुपये से नंदासैंण-मालई मोटर मार्ग का डामरीकरण 50-50 लाख रुपये से बीपीएचयू पोखरी एवं जिला चिकित्सालय चमोली में डीआईपीएचएल भवन विभिन्न विद्यालयों में पुस्तकालय आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं का निर्माण 3.50 करोड़ रुपये से बैरागना ट्राउट इंडोर हैचरी 2.45 करोड़ रुपये से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में दो कोर्ट वाला बैडमिंटन हॉल 40.50 लाख रुपये से कल्पेश्वर पाथवे एवं आर्क ब्रिज 30 लाख रुपये से पाण्डुकेश्वर बहुउद्देशीय सहकारी समिति भवन 5.63 करोड़ रुपये से तेफना-कण्डारा मोटर मार्ग अपग्रेडेशन 9.32 करोड़ रुपये से कुलसारी-गैरवारम मोटर मार्ग अपग्रेडेशन तथा 7.75 करोड़ रुपये से लोल्टी-मालबज्वाड़-पास्तोली मोटर मार्ग अपग्रेडेशन जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से चमोली जनपद में सड़क संपर्क स्वास्थ्य सेवाएं शिक्षा खेल पर्यटन मत्स्य पालन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ रोजगार सृजन बेहतर जनसुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top