उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

eci-uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख में बदलाव किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने अब राज्य में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि 3 अक्टूबर 2026 निर्धारित की है। इससे पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाना था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 लाख 30 हजार नोटिसों के सापेक्ष 99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। इसके अलावा मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म-6, 7 और 8 की करीब 40 प्रतिशत सुनवाई का कार्य भी पूरा हो चुका है।

28 सितंबर तक होगी दावे-आपत्तियों की सुनवाई

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 28 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top