टिहरी में भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान के द्वितीय कोर्स का समापन

Indian Institute of Skiing and Mountaineering in Tehri course

भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान गुलमर्ग द्वारा आयोजित द्वितीय कोर्स का सफलतापूर्वक समापन टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत कोटि कॉलोनी में हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए कुल 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इनमें उत्तर प्रदेश आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र राजस्थान दिल्ली एवं हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने बेसिक इंटरमीडिएट एवं एडवांस स्कीइंग तथा माउंटेन ट्रेनिंग का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। समापन समारोह में सीओ टिहरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जिला पर्यटन अधिकारी टिहरी सोबत सिंह राणा एवं कमांडेंट आईटीबीपी कोटी कॉलोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल ईश्वर सिंह थापा ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कोर्स इंचार्ज प्रवीण सिंह रांगड़ अरविंद रतूड़ी खलील घनई शबीर अहमद भट्ट सहित संस्थान के अन्य प्रशिक्षक एवं सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top