खेल महाकुंभ में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता पौड़ी देहरादून नैनीताल और टिहरी की टीमों ने दर्ज की जीत

state-level-football-uttarakhand

खेल महाकुंभ 2026-27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में फुटबॉल खेल विधा की प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से अंडर-14, अंडर-19 एवं अंडर-25 आयु वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। विभिन्न जनपदों की टीमों के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरा दमखम लगाया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में पौड़ी गढ़वाल ने हरिद्वार को 2-0 से पराजित किया। इसी वर्ग में देहरादून ने अल्मोड़ा को 2-0 से हराया, जबकि नैनीताल ने चमोली को 2-1 से पराजित किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में टिहरी गढ़वाल ने नैनीताल को 4-0 से हराया। वहीं पौड़ी गढ़वाल ने हरिद्वार को 3-0 से पराजित किया तथा देहरादून ने हरिद्वार को 3-0 से हराया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही बालिका खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ अपने-अपने जनपद का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार प्रमोद चन्द्र पाण्डेय जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी प्रभारी मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी यमकेश्वर पूनम मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार जितेन्द्र पुण्डीर सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा सहित खेल विभाग एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी खेल समन्वयक शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक के रूप में सुमित एवं मुदस्सीम उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top