हरिद्वार में विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित स्वच्छता से जुड़े कर्मियों और छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

world-water-day-program-organized-haridwar

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं भुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा विश्व जल दिवस–2026 के उपलक्ष्य में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिवालिक नगर वार्ड में कार्यरत मोहल्ला समितियों की महिलाओं स्वच्छता कार्य में संलग्न स्वच्छ दूतों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवालिक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं जनपद के स्वच्छता नोडल अधिकारी तथा स्वजल परियोजना के अधिकारी चन्द्रकान्तमणी त्रिपाठी मौजूद रहे। आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा स्वच्छता एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य न केवल सराहनीय हैं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top