चमोली में जनगणना 2027 की तैयारी तेज तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

chamoli-district-census-2027-training-workshop

जनपद चमोली के जिला सभागार में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार 18 मार्च से तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला सभागार गोपेश्वर में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना सम्बन्धी आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जनपद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 18 से 20 मार्च के मध्य करवाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना सम्बन्धी आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 देश की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना होगी जो दो चरणों में आयोजित की जाएगी प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और आवास गणना व दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी।
जनसंख्या प्रशिक्षण 2027 के मुख्य उद्देश्य
1.मोबाइल ऐप के माध्यम से सटीक डेटा संकलन।
2. जीपीएस तकनीक द्वारा गणना ब्लॉक का सही सीमांकन।
3. जाति और सामाजिक-आर्थिक डेटा की सही प्रविष्टि।
4. सुरक्षित और पारदर्शी डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन।
इस मौके पर मास्टर ट्रेनर एवं मुख्य कृषि अधिकारी चमोली जय प्रकाश तिवारी=जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुशीला और सभी फील्ड ट्रेनर्स एवं सम्बन्धित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top