जिलाधिकारी ने उखीमठ में केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा और ओंकारेश्वर मंदिर में किए दर्शन

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा जिन्हें शासन द्वारा हाल ही में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) का मुख्य कार्याधिकारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है जिलाधिकारी ने आज रविवार को जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्री केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उखीमठ स्थित बीकेटीसी कार्यालय का निरीक्षण भी किया तथा यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने आगामी श्री केदारनाथ यात्रा की तैयारियों के विषय में बताया कि श्री केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य पूरा कराया जा चुका है यात्रा पूर्व विद्युत संचार पेयजल आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरस्त की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल रहे है श्री केदारनाथ यात्रा हेतु अभी तक सबसे अधिक सवा चारलाख से अधिक पंजीकरण हो चुके है यात्रा तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी कई बार श्री केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर चुके है। जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग ने यात्रा को सुव्यवस्थित सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश में केदारनाथ यात्रा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जा रही है ताकि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान अधिकारियों से यात्रा प्रबंधन यातायात स्वास्थ्य सुविधाएं पेयजल बिजली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन तथा बीकेटीसी के आपसी समन्वय के साथ आगामी केदारनाथ यात्रा तैयारियां चल रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top