भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ हल्द्वानी के सिनेमा हाल में देखी द कश्मीर फाइल्स

द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ते जा रहा है। बुधवार को शहर के एक सिनेमाहाल भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखी और भारत माता के जयकारे लगाए।

फिल्म देखकर निकले पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि बेहद संवेदीनशील मुद्दे पर फिल्म बनी है। कश्मीर से कश्मीरी पंडितों का पलायन काला अध्याय रहा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज भी यह बड़ा सवाल है कि क्यों अपने ही देश में कश्मीरी हिंदुओं को विस्थापित होना पड़ा। उनके साथ जो अमानवीयता हुई है, वह रोंगटे खड़ी कर देने वाली है।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, संगठन मंत्री अजेय कुमार, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, देवी दयाल उपाध्याय के साथ तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी सिनेप्लेक्स में द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फिल्म देखते हुए भारत माता जय के नारे लगाए।

महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि 1990 के आसपास कश्मीर में जो भी घटना हुई। यह हमारे सामने नहीं आया। इस फिल्म के माध्यम से कश्मीरी पंडितों व अन्य लोगों पर हुए अत्याचार का सच सामने आ गया है। इसके लिए फिल्म निर्माता व निर्देशक बधाई के पात्र हैं। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, भुवन जोशी, संजय दुम्का, विजय मनराल, प्रताप रैकवाल, मधुकर, गोविंद सिंह टाकुली, नीरज बिष्ट, कनिष्क ढींगरा आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top