कंचनगंगा क्षेत्र में हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं स्थिति पूरी तरह सामान्य

kanchenjunga-snow

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि कंचनगंगा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन से किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इस प्रकार की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित स्थान पर हिमस्खलन सड़क तक नहीं पहुंचा और खाई क्षेत्र में ही रुक गया जिससे यातायात और आम जनजीवन पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा है।

प्रशासन द्वारा क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है तथा स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top