उत्तरकाशी के धराली में अचानक आया कई टन मलबे का सैलाब

uttarkashi-dharali-cloudburst-mudslide

उत्तरकाशी जिले के हरसिल और गंगोत्री के बीच स्थित धराली गाँव में मंगलवार को एक बड़ी आपदा में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य के लापता होने की आशंका है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, बादल फटने से खीर गंगा नदी में भीषण बाढ़ आ गई, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ।

राज्य प्रशासन ने सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि खीर गंगा के उफान में कई होटल और होमस्टे बह गए हैं। उत्तरकाशी के ज़िला मजिस्ट्रेट प्रशांत आर्य ने बताया कि पास में स्थित सेना की एक टुकड़ी की मदद ली गई है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और पुलिस की बचाव टीमों को प्रभावित इलाके में तैनात किया गया है।

इलाके से आए वीडियो में नदी के किनारे बसी बस्तियों की ओर ढलानों से कीचड़ भरा पानी और गाद बहता हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों की डर के मारे चीख-पुकार सुनी जा सकती है।

एक वीडियो में लोगों को सांस लेने के लिए हांफते हुए तथा प्रभावित क्षेत्रों में अपने रिश्तेदारों को फोन करके यह जानने की कोशिश करते हुए सुना जा सकता है कि वे ठीक हैं या नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top