डाक कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। कांवड़ मेला-2026 के 11वें दिन शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को 60 लाख 70 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।
लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा यातायात स्वास्थ्य स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन और पुलिस की ओर से भीड़ के लगातार बढ़ते दबाव के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। कांवड़ मार्गों और अन्य प्रमुख स्थानों पर तैनात कार्मिक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें और प्रशासन एवं





