बर्फबारी के बीच भी बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु

kedarnath

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। अब तक 18 लाख 60 हजार 360 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के दिशा-निर्देशन में केदारनाथ धाम यात्रा इस वर्ष सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है। यात्रा को लेकर देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बीते दो दिनों से केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। बर्फ की सफेद चादर से ढकी बाबा केदारनाथ की चोटियां और धाम का मनमोहक प्राकृतिक दृश्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ठंड और प्रतिकूल मौसम के बीच भी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने खान-पान पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। साथ ही संबंधित विभागों को यात्रा व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को सुगम सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिल सके। जिला प्रशासन का प्रयास है कि बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और यात्रा सफलतापूर्वक संचालित होती रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top