जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए

जनपद में चालू मानसून सत्र को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। गुरुवार सुबह तहसील पुरोला में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने रेखीय विभागों के अधिकारियों को अपने मय संसाधन व कार्मिकों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये। उसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नजारत, सब स्टार ,आशुलिपि कक्ष, ई डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र,आदि अनुभागों का निरीक्षण किया।प्रमाण पत्रों से सम्बंधित पत्रवालियों एवं संदर्भ आदि महत्वपूर्ण अभिलेखों को चेक किया।जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों को आलमारी के अंदर रखी गई पत्रवालियों के नाम की सूची आलमारी के बाहर भी चस्पा करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों, फरियादियों के साथ कुशल व्यवहार के साथ उनकी समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय की स्वच्छता बनाएं रखने को कहा।
इस दौरान डीएफओ टोंस सुबोध कला,एसडीएम शालिनी नगी,तहसीलदार चमन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top