रुद्रप्रयाग में 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस 20 अप्रैल तक जागरूकता सप्ताह का आयोजन

fire-station-rudraprayag

जनपद रुद्रप्रयाग में 14 अप्रैल 2026 को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।‌ यह दिवस वर्ष 1944 में मुम्बई बंदरगाह पर हुई भीषण अग्निकांड की स्मृति में मनाया जाता है। 14 अप्रैल 1944 को फोर्ट स्टेफन नामक मालवाहक जहाज जिसमें विस्फोटक सामग्री भरी हुई थी में आग लग गई थी। इस हादसे में 231 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी तथा 476 लोग घायल हुए थे। मृतकों में अग्निशमन सेवा के 66 बहादुर अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल थे जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना आग बुझाने का प्रयास करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। इन्हीं शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस एवं 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम सुरक्षित विद्यालय सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज आग की रोकथाम के लिए एक साथ। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान जनपद में स्कूलों अस्पतालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान मॉक ड्रिल प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं जनसंवाद आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य आमजन को आग से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा आपात स्थिति में त्वरित और सुरक्षित प्रतिक्रिया के लिए तैयार करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top