उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को निधन हो गया।
वे 91 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे।
खंडूरी ने मार्च 2007 से जून 2009 तक और सितंबर 2011 से मार्च 2012 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भूतल परिवहन मंत्री थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास और सुशासन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की अंतेष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी, इस अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है, इस दौरान समस्त सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। साथ ही कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे।





