विकासनगरः हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महामंत्री अनूप पांडेय ने विकासनगर क्षेत्र में बैरागी वाले गांव में विनोद कश्यप की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।रविवार को घटनास्थल का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि वहां चारों तरफ डर और खौफ का माहौल है। देवभूमि मे दानव और मलेच्छ बढ़ते जा रहे हैं। देवभूमि को धीरे-धीरे अशांत क्षेत्र में बदलने का कुचक्र किया जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से अपील करता हूं ऐसी घटनाओं पर कड़ा से कड़ा प्रहार होना चाहिए।
अनूप पांडेय ने कहा कि विनोद को इंसाफ मिलना चाहिए । वही हिंदू संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश दुबे ने कहा हमारी सरकार सक्षम है ऐसे मामलों में निपटने के लिए कार्यवाही इस तरह से हो कि दोबारा इस तरह के जिहादी मानसिकता के लोग सर न उठा पाए अनूप पांडे ने मांग की इंसाफ का मॉडल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मॉडल होना चाहिए। ऐसी घटनाओं से पूरे देश के लोगों के दिलों पर चोट लगती है। उन्होंने देवभूमि के हिंदुओं से कहा कि इकट्ठा हो करके रहना आज समय की मांग है। विनोद के परिवार और आसपास के हिंदुओं के अंदर जो डर का माहौल है, उसे दूर करने के उपाय सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए।





