खेल महाकुंभ 2026: फुटबॉल के सेमीफाइनल में नैनीताल और पौड़ी का दबदबा

khel-mahakumbh-cm-championship-trophy-2026-football

खेल महाकुम्भ 2026 मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के पांचवें दिन बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। अंडर 14 एवं अंडर 19 बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर 14 बालक वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में देहरादून एवं नैनीताल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 14 बालक वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पौड़ी एवं चमोली की टीमें आमने-सामने रहीं।

पौड़ी की टीम ने 2-0 से मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। इसी प्रकार अंडर 19 बालक वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में नैनीताल एवं बागेश्वर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें नैनीताल की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर 19 बालक वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पौड़ी एवं चम्पावत की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। पौड़ी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी यमकेश्वर पूनम मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार जितेन्द्र पुण्डीर सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा खेल विभाग हरिद्वार के खेल समन्वयक शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक सहित निर्णायक के रूप में वीरेन्द्र सिंह रावत मनोज नेगी वरूण चौहान उत्कृष्ट गोस्वामी हिमांशू प्रजापति सौरभ संदीप सुमित एवं मुदस्सीम तथा युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षक एवं अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top