प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के कच्छ में भारतीय सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाई

pm-modi-diwali-celebrations-army

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के कच्छ के क्रीक क्षेत्र में बीएसएफ, सेना, नौसेना और वायुसेना के बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें अपने सुरक्षाकर्मियों पर गर्व है जो दुर्गम स्थानों पर भी डटे रहते हैं और हमारी रक्षा करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कच्छ का क्रीक क्षेत्र अत्यधिक तापमान के कारण चुनौतीपूर्ण और दुर्गम दोनों है। इसके अलावा, इसमें अन्य पर्यावरणीय चुनौतियां भी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्रीक क्षेत्र में एक फ्लोटिंग बीओपी पर भी गए और बहादुर सुरक्षाकर्मियों के साथ मिठाइयां बांटीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया

“गुजरात के कच्छ में हमारे बहादुर जवानों के साथ दिवाली मना रहा हूँ। हमारे सुरक्षाकर्मी दुर्गम स्थानों पर भी डटे रहते हैं और हमारी रक्षा करते हैं। हमें उन पर बहुत गर्व है। कच्छ के क्रीक क्षेत्र में लक्की नाला में बीएसएफ, सेना, नौसेना और वायु सेना के हमारे बहादुर कर्मियों के साथ दिवाली मनाकर बहुत खुशी हुई। यह क्षेत्र चुनौतीपूर्ण और दूरस्थ दोनों है। दिन बहुत गर्म होते हैं और ठंड भी पड़ती है। क्रीक क्षेत्र में अन्य पर्यावरणीय चुनौतियाँ भी हैं। क्रीक क्षेत्र में एक तैरती हुई बीओपी में गया और हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों के साथ मिठाइयाँ बाँटी।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top