हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

hngbu-srinagar

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एलएलबी,बीए एलएलबी और बीएड पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिपत्र जारी करते हुए स्पष्ट किया कि प्रवेश परीक्षा (यूईटी) 2025-26 में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राएँ रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं।पंजीकरण प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे से शुरू होकर 14 सितंबर 2025 की रात्रि 11:55 बजे तक चलेगी।इस अवधि में सभी पात्र अभ्यर्थियों को सामर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर अपने मनपसंद परिसर अथवा संबद्ध महाविद्यालय का चयन करते हुए पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि एलएलबी पाठ्यक्रम हेतु विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को https://hnbguadm.samarth.edu.in/campus लिंक पर लॉगिन करना होगा,जबकि बीए एलएलबी और बीएड पाठ्यक्रम हेतु संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को https://hnbguadm.samarth.edu.in/college लिंक पर पंजीकरण करना होगा।लॉगिन के लिए छात्र का ईमेल आईडी और जन्म वर्ष सहित मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य रहेगा।डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने कहा कि पंजीकरण से पूर्व छात्र-छात्राएँ संबंधित पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लें।उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण करने वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित किया जाएगा।प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विश्वविद्यालय ने सभी डीन,परिसर निदेशक,प्रॉक्टर,छात्रावास अधीक्षक तथा संबद्ध महाविद्यालयों के निदेशक/प्राचार्यों को निर्देश भेज दिए हैं। इसके साथ ही वेबसाइट प्रभारी को भी परिपत्र अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि छात्रों को संपूर्ण जानकारी समय पर उपलब्ध हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top