हरिद्वार के होटल ढाबों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिए गए 6 नमूने

haridwar-food-sample-collection

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड के आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश तथा उपायुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गढ़वाल मंडल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर निगम क्षेत्र हरिद्वार में होटल और ढाबों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की गई तथा कुल छह खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार महिमानंद जोशी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा के नेतृत्व में अभियान टीम ने विभिन्न खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों होटल रेस्टोरेंट एवं फूड कोर्ट का निरीक्षण किया।

इस दौरान पीलीभीत हाउस भागीरथी होटल एवं सरोवर पोर्टिको होटल आदि का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के तीन नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। इनमें पनीर मक्खनी (पका हुआ) पकी हुई अरहर की दाल तथा कच्ची अरहर की दाल के नमूने शामिल हैं। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों पान एवं भोजन सामग्री की गुणवत्ता एवं सुरक्षा के साथ ही प्रतिष्ठानों में स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण में मुख्य रूप से अनलॉक पनीर एवं गैर दुग्ध उत्पादों की रोकथाम के साथ उपयुक्त कच्ची खाद्य सामग्री कच्चे माल की खरीद बिल पैक्ड पैकेजिंग एवं पैकेजिंग आदि पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त होटल संचालकों द्वारा खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुपालन की भी जांच की गई।

इसमें पेयजल की जांच रिपोर्ट खाद्य सामग्री की जांच रिपोर्ट पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट कार्मिकों की मेडिकल फिटनेस एवं परीक्षण संबंधी अभिलेखों की जांच की गई। अभियान के दौरान लगभग 10 खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों जिनमें होटल रेस्टोरेंट एवं फुटकर विक्रय प्रतिष्ठान शामिल हैं की जांच की गई। इस दौरान सभी खाद्य कारोबार प्रतिष्ठानों के संचालकों को शुद्ध दूध एवं शुद्ध उत्पादों का उपयोग करने तथा खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं सुरक्षित तरीके से तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top