देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी; 4 अगस्त को जिले में स्कूल बंद रहेंगे

dehradun-school-closed-august-4-2025-dm-order

प्रशासन ने 4 अगस्त 2025 को देहरादून जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए, जिलाधिकारी ने सोमवार (4 अगस्त) को देहरादून जिले में इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून समेत 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग देहरादून ने देहरादून में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश तथा कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है।

आदेश में कहा गया है कि ‘देहरादून जिले के सभी क्षेत्रों में वर्तमान में हो रही मध्यम से भारी वर्षा को देखते हुए, संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घट सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के मद्देनजर, जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में 04.08.2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top