सिंगापुर भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिम्बेक्स) 2024 – 23 से 29 अक्टूबर 2024 तक

India-Singapore-joint-navy-excercise-simbex

सिंगापुर भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिम्बेक्स) का 31वां संस्करण 23 से 29 अक्टूबर 2024 तक, पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम में आयोजित हो रहा है। सिंगापुर गणराज्य के नौसेना जहाज आरएसएस टेनाशियस, जिसमें हेलीकॉप्टर शामिल हैं, सिम्बेक्स 2024 में भाग लेने 23 अक्टूबर 24 को विशाखापत्तनम पहुँचा है।

सिम्बेक्स, जो 1994 में ‘एक्सरसाइज लायन किंग’ के रूप में शुरू हुआ था, तब से भारतीय नौसेना और सिंगापुर गणराज्य की नौसेना (आरएसएन) के बीच सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समुद्री सहयोगों में से एक बन गया है।

अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जाएगा – 23 से 25 अक्टूबर तक विशाखापत्तनम में बंदरगाह चरण और 28 से 29 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में समुद्री चरण। इस वर्ष के संस्करण का उद्देश्य भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है, ताकि अंतःक्रियाशीलता बढ़ाई जा सके, समुद्री डोमेन को लेकर में सुधार हो सके और सामान्य समुद्री चुनौतियों का समाधान करने के लिए सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।

बंदरगाह चरण में विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान (एसएमईई), क्रॉस-डेक विजिट्स, खेल कार्यक्रम और दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच पूर्व-नौकायन ब्रीफिंग शामिल होंगे। समुद्री चरण में उन्नत नौसेना अभ्यास देखने को मिलेंगे, जिसमें लाइव हथियार फायरिंग, पनडुब्बी रोधी युद्ध (एएसडब्ल्यू) प्रशिक्षण, सतह-रोधी और हवा-रोधी संचालन, समुद्री कौशल विकास और सामरिक युद्धाभ्यास शामिल हैं।

सिम्बेक्स 24 की शुरुआत के लिए उद्घाटन समारोह 24 अक्टूबर 24 को आईएनएस शिवालिक पर आयोजित किया जाएगा और इसमें पूर्वी बेड़े और सिंगापुर नौसेना की भाग लेने वाली इकाइयाँ शामिल होंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top