योगस्थली खेल परिसर में खेल महाकुम्भ की राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ

yogsthali complex State level Yogasana competition

युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद, ज़िला हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत से हुई। इसके बाद मंत्री मदन कौशिक की उपस्थिति में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि खेल महाकुम्भ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का सशक्त माध्यम है। खेलों के माध्यम से अनुशासन आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूती मिलती है।

उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जनपदों से अंडर-14 अंडर-19 बालक एवं बालिका तथा अंडर-25 बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने योगासन की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी जिला पंचायत राज अधिकारी मौ. मुस्तफा खान जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चन्द्र पाण्डेय जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी प्रभारी मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी मुकेश कुमार भट्ट क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पूनम मिश्रा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र पुण्डीर खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक निर्णायकगण तथा युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top