कैम्पटी–मसूरी मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त टिहरी पुलिस ने यात्रियों को विकासनगर मार्ग से जाने की सलाह

mussoorie-kempty-road-damage

लगातार हो रही बारिश के कारण कैम्पटी से मसूरी बैंड जाने वाला मार्ग जीवन आश्रम के पास से लेकर मसूरी बैंड तक कई स्थानों पर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है लेकिन फिलहाल मार्ग अत्यंत जोखिमपूर्ण बना हुआ है। टिहरी पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग पर जेसीबी मशीनों की सहायता से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। कार्य पूरा होने तक इस मार्ग पर आवागमन सुरक्षित नहीं माना जा सकता। पुलिस ने आमजन तथा चारधाम यात्रा विशेषकर यमुनोत्री धाम जाने वाले सभी वाहन चालकों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अगले आदेश तक कैम्पटी–मसूरी मार्ग का उपयोग न करें। यात्रियों को वाया विकासनगर होकर अपने गंतव्य तक जाने की सलाह दी गई है।

टिहरी पुलिस ने सभी वाहन चालकों से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने सावधानीपूर्वक वाहन चलाने तथा अनावश्यक जोखिम से बचने की अपील करते हुए कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top