हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान का यातायात प्लान जारी

haridwar

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व 24 नवंबर 2026 को लेकर एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था का विस्तृत प्लान जारी किया है। स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए अलग-अलग जनपदों एवं राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए रूट और पार्किंग निर्धारित की गई हैं। हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा। नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग और होल्डिंग एरिया में भेजा जाएगा। यहां से वाहनों को धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा। चीला मार्ग का उपयोग ऋषिकेश से केवल बाहर जाने वाले वाहनों के लिए किया जाएगा। सामान्य यातायात का दबाव बढ़ने पर गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर वाहनों को भेजा जाएगा ताकि शहर में वाहनों का प्रवेश धीमा रहे। टोल प्लाजा पर वाहनों के बाहर निकलने का दबाव बढ़ने पर निकासी के लिए नहर पटरी का प्रयोग किया जाएगा। यातायात का दबाव अधिक होने पर देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली निजी बसों को मोहंड के रास्ते भेजा जाएगा। दिल्ली मेरठ मुजफ्फरनगर और पंजाब से आने वाले वाहनों का रूट एवं पार्किंग: इन स्थानों से स्नान के लिए आने वाले वाहन दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कॉलेज-ख्याति ढाबा-गुरुकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। इन वाहनों के लिए बैरागी कैंप बीएचईएल और ऋषिकुल मैदान में पार्किंग निर्धारित की गई है। यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर वैकल्पिक रूट दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-फेरुपुर-जगजीतपुर-एसएम तिराहा-शनि चौक-श्रीयंत्र पुलिया होते हुए रहेगा। इस मार्ग से आने वाले वाहनों को बैरागी कैंप पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। दिल्ली पंजाब और हरियाणा से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग: इन राज्यों से आने वाले वाहनों का दबाव अधिक होने पर उन्हें सहारनपुर-मंडावर-भगवानपुर-सालियर-बिझौली चौक-राष्ट्रीय राजमार्ग 344-सहारनपुर बाईपास-छुटमलपुर बाईपास-बिहारीगढ़-मोहंड होते हुए देहरादून और ऋषिकेश की ओर भेजा जाएगा। वहीं दिल्ली-मेरठ से आने वाली बसों का दबाव बढ़ने पर देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली बसों को दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे से देवबंद-कोलकी टोल टैक्स-बिहारीगढ़-मोहंड होते हुए देहरादून भेजा जाएगा। मुरादाबाद और नजीबाबाद से आने वाले वाहनों का रूट: मुरादाबाद और नजीबाबाद की ओर से देहरादून तथा ऋषिकेश से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले छोटे वाहन नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चंडी चौकी-चंडी चौक होते हुए पहुंचेंगे। इनके लिए नीलधारा और गौरीशंकर में पार्किंग निर्धारित की गई है। बड़े वाहनों को नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर से 4-2 डायवर्ट किया जाएगा। इनके लिए भी गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग निर्धारित की गई है। देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहनों का रूट: देहरादून और ऋषिकेश से स्नान के लिए हरिद्वार आने वाले वाहन नेपाली फार्म-रायवाला होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। इनके लिए लालजीवाला में पार्किंग निर्धारित की गई है। वहीं देहरादून और ऋषिकेश से गंगोत्री यमुनोत्री बदरीनाथ और केदारनाथ की ओर से मेरठ तथा दिल्ली जाने वाले वाहनों को नेपाली फार्म-रायवाला-चंडी चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग 344 होते हुए मेरठ और दिल्ली भेजा जाएगा।

देहरादून और ऋषिकेश से चारधाम क्षेत्रों की ओर से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों का रूट नेपाली फार्म-रायवाला-चंडी चौक-चंडी चौकी-श्यामपुर होते हुए नजीबाबाद रहेगा। ऑटो और विक्रम के लिए डायवर्जन व्यवस्था: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान यातायात का दबाव बढ़ने पर देहरादून ऋषिकेश और रायवाला की ओर से आने वाले विक्रम एवं ऑटो रिक्शा को फोरलेन स्थित जयराम मोड़ तक ही आने दिया जाएगा। यहां सवारियों को उतारकर वाहन वापस लौटेंगे और जयराम मोड़ से आगे नहीं जा सकेंगे। पुल जटवाड़ा और ज्वालापुर की ओर से आने वाले विक्रम एवं ऑटो रिक्शा रानीपुर मोड़ और देवपुरा होते हुए बस स्टेशन तथा रेलवे स्टेशन तक जा सकेंगे। शिवमूर्ति तिराहे से इन्हें डायवर्ट कर तुलसी चौक की ओर यू-टर्न कराया जाएगा। कनखल की ओर जाने वाले वाहन भी इसी व्यवस्था के अनुसार आगे बढ़ेंगे। ज्वालापुर और बीएचईएल की ओर जाने वाले विक्रम एवं ऑटो रिक्शा मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड़ के रास्ते बीएचईएल और ज्वालापुर जा सकेंगे। बीएचईएल पुल की ओर से आने वाले विक्रम एवं ऑटो रिक्शा भगत सिंह चौक-टिबड़ी फाटक-पुराना रानीपुर मोड़-देवपुरा होते हुए बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। शिवमूर्ति तिराहे से इन्हें तुलसी चौक की ओर यू-टर्न कराया जाएगा। कनखल की ओर जाने वाले वाहन भी इसी डायवर्जन व्यवस्था का पालन करेंगे।

ज्वालापुर और बीएचईएल की ओर जाने वाले विक्रम एवं ऑटो रिक्शा मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक और रानीपुर मोड़ होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। स्नान पर्व के दौरान ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम ऑटो रिक्शा और टैक्सी का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। बैरागी कैंप पार्किंग से आने वाले सभी प्रकार के वाहन विक्रम ऑटो और ई-रिक्शा शंकराचार्य चौक से तुलसी चौक तक जाकर यू-टर्न लेकर वापस लौटेंगे। देवपुरा चौक से शिवमूर्ति चौक के अंदर तक सभी ई-रिक्शा और ई-ऑटो का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात प्लान के अनुसार 23 नवंबर 2026 की रात 12 बजे से कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व की समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित रूट एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top