उत्तराखंड बीजेपी ने 19 जिलों में बनाए नए जिलाध्यक्ष, किसे मिली कहां की कमान

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के 19 जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी कर दी। देहरादून महानगर में पूर्व भाजपा नेता स्व. उमेश अग्रवाल के पुत्र सिद्धार्थ अग्रवाल और देहरादून ग्रामीण में मीता सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताया है। रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट नए संगठनात्मक जिलों और जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की।

काफी समय से संगठन में इन पदों पर नामों के चयन का इंतजार था। भारतीय जनता पार्टी में इसे भविष्य के निकाय चुनाव और फिर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के नजरिए से देखा जा रहा है।

भाजपा ने पांच नए संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष भी बनाए
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अगस्त में पांच नए संगठनात्मक जिलों को बनाने की घोषणा की थी। इसमें रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार, काशीपुर और रानीखेत का नाम शामिल है। रविवार को जो सूची जारी की गई, उसमें इन जिलों में पहली बार जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। अब इनकी जिला कार्यकारिणी तय होगी।

संगठनात्मक जिला जिलाध्यक्ष
उत्तरकाशी सतेंद्र राणा
टिहरी राजेश नौटियाल
चमोली रमेश मैखुरी
रुद्रप्रयाग महावीर पंवार
देहरादून ग्रामीण मीता सिंह
देहरादून महानगर सिद्धार्थ अग्रवाल
ऋषिकेश रविंद्र राणा
हरिद्वार संदीप गोयल
रुड़की शोभाराम प्रजापति
पौड़ी सुषमा रावत
कोटद्वार विरेंद्र सिंह रावत
पिथौरागढ़ गिरीश जोशी
बागेश्वर इंद्र सिंह फर्सवाण
रानीखेत लीला बिष्ट
अल्मोड़ा रमेश बहुगुणा
चंपावत निर्मल मेहरा
नैनीताल प्रताप बिष्ट
काशीपुर गुंजन सुखीजा
ऊधमसिंह नगर कमल जिंदल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top