मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को उत्तराखंड के छह जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान जताया है। केंद्र ने यह भी बताया कि जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर उन्हें अलर्ट रहने और ज़रूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच, देहरादून के ज़िला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट के मद्देनज़र सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश जारी किया है।
उत्तराखंड मौसम अपडेट: बारिश का ऑरेंज अलर्ट; देहरादून में स्कूल बंद





