हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस की स्मृति में जिला प्रशासन टिहरी एवं जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर के मार्गदर्शन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-16 बास्केटबॉल अंडर-18 हैंडबॉल एवं ओपन हॉकी बालक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं बौराड़ी स्टेडियम में सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 300 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धीरेंद्र जोशी प्रधानाचार्य ओंकारानंद सरस्वती नीलम खेल विभाग के प्रशिक्षक वाहिद अहमद अर्जुन प्रसाद सनंत कुमार अमित कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर खेल विभाग टिहरी की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा उन्हें आगे भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं ने खिलाड़ियों में खेल भावना अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के साथ ही उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।





