जिलाधिकारी के निर्देशन में 22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान

dm-haridwar-mayur-dixit

उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अभियान के सफल संचालन के लिए रोस्टर तैयार कर सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर में आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा। शिविर प्रातः 11 बजे से आयोजित होंगे।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 22 सितंबर को विकासखंड बहादराबाद 24 सितंबर को विकासखंड भगवानपुर 26 सितंबर को नगर निगम हॉल रुड़की 29 सितंबर को विकासखंड नारसन एक अक्टूबर को विकासखंड लक्सर 3 अक्टूबर को विकासखंड खानपुर 6 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर 8 अक्टूबर को नगर पंचायत इब्राहिमपुर 9 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद मंगलौर 13 अक्टूबर को नगर पंचायत पिरान कलियर 15 अक्टूबर को नगर पंचायत झबरेड़ा तथा 17 अक्टूबर 2026 को अटल उत्कृष्ट कन्या इंटर कॉलेज भगवानपुर में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत राजस्व ग्राम्य विकास पंचायती राज कृषि समाज कल्याण महिला एवं बाल विकास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्रम स्वास्थ्य आयुष शिक्षा पेयजल ऊर्जा वन पशुपालन मत्स्य उद्यान आपदा प्रबंधन सहित 22 विभागों की सहभागिता रहेगी। विभागों की ओर से शिविरों में योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों के आवेदन पंजीकरण प्रमाणपत्र वितरण एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन एवं पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभाग मौके पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों खंड विकास अधिकारियों अधिशासी अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाएं। उन्होंने प्रत्येक शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिससे क्षेत्रीय जनता को अभियान का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top